टीकाकरण टीम को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बलिया, जुलाई 23 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग के उन्मूलन अभियान के प्रचार वाहन एवं टीकाकरण टीमों को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत जिले के तीन लाख 15 हजार गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को नि:शुल्क टीका लगाया जायेगा। एफएमडीसीपी के आठवें चरण के तहत शुरू हुआ यह अभियान आठ सितंबर तक चलेगा। इसके लिए जिले के सभी ब्लॉकों में 35 टीमें गठित की गई है, जो ग्रामवार जारी रोस्टर के अनुसार पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण करेंगी। जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की कि वह अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराकर उन्हें खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखें तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.