भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रखंड कार्यालय नवगछिया में सोमवार को नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बैठक कर समाज को टीकाकरण को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए जागरूक करें। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने जीरो डोज, ड्रॉप आउट, लेफ्ट आउट के बारे में बताया गया। पीसीआई भागलपुर के डीसी आनंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार दास ने भी अपनी बातें रखीं। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, जीविका एवं पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधी, पीसीआई के प्रखंड समन्वयक सुनील कुमार साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...