एटा, जनवरी 23 -- गावी परियोजना से टीकाकरण जन जागरूकता के लिए टीका मित्र वैन को सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीका मित्र वैन जनपद के नगरों, कस्बों में भ्रमण कर समय पर बच्चों का टीकाकरण, जीरो डोजर बच्चों (जिनको पेन्टा-1 की पहली खुराक नहीं लगी है) के टीकाकरण के लिए अभिभावकों को जागरूक करेगी। सीएमओ ने बताया कि यह वैन गावी परियोजना के तहत जनपद के ब्लॉक अवागढ़, अलीगंज क्षेत्रों में 23 से लेकर 31 जनवरी तक भ्रमण कर समुदाय को समय पर टीकाकरण, नियमित टीकाकरण एवं जीरो डोज बच्चों के टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि जनसामान्य अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों का नियमित, पूर्ण एवं समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। अवसर पर एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी, एसीएमओ आरसीएच डा. सुधीर कुमार, ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.