टीकाकरण के लिये पंचायतों का चयन
बगहा, मार्च 28 -- मझौलिया। शनिवार को 'गावी' कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु बीडीओ राजीव रंजन की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक ई किसान भवन, मझौलिया के सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक का उद्देश्य मझौलिया प्रखंड अंतर्गत चयनित 15 गांवों में समुदाय की सहभागिता से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करना है। पंद्रह गांव प्रखंड के पांच पंचायत क्रमश: रामनगर बनकट, जौकटिया, मझौलिया, सेमरा घाट एवं सरिस्वा हैं। बैठक में शामिल होने वाले में सीडीपीओ पूनम कुमारी, बीईओ हफीजुर्रहमान, बीपीएम जीविका गुलाम सरवर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.