हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमआई आलम और वीसीसीएम दिनेश सिंह द्वारा गुरुवार को मीजिल्स रूबैला अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक सासनी में आयोजित अलग-अलग टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो विद्यालयों में आयोजित टीकाकरण सत्र के दौरान देखने को मिला की स्कूलों द्वारा बच्चों की लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिसके चलते एएनएम को टीकाकरण करने के दोरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीआईओ डॉ. एमआई आलम ने कस्बा के प्राथमिक विद्यालय बिजलीघर में एएनएम कंचन लता द्वारा टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान एएनएम को स्कूल द्वारा बच्चों की लिस्ट उपलब्ध नहीं करायी गई थी। जिसके कारण बच्चों को टीकाकृत तो किया जा रहा था, लेकिन यूविन पोर्टल पर चढ़ाने में कठिनाई हो रही थी। स्कूल में पंजीकृत 70 बच्चों के...