आजमगढ़, फरवरी 6 -- तहबरपुर। स्थानीय सीएचसी में खसरा टीकाकरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। खसरा को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाकर कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को टीका लगाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए पहल शुरू कर दी है। टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलेगा, बुधवार और शनिवार को छोड़ शेष दिनों में परिषदीय और गैर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार और शनिवार को क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के अधीक्षक डॉ. सुशील अग्रहरी ने बताया कि टीकारण के लिए तैयारी चल रही है। टीमें गठित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.