टीकाकरण के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
जौनपुर, जून 25 -- जौनपुर, संवाददाता। जनपद में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं झिझक वाले परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एक होटल के सभागार में बैठक की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम की अध्यक्षता में जीरो डोज कार्यक्रम (फेज-2) के लिए जनपद स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गावी एड्रा इंडिया के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों ने सहभागिता की।सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कोई भी बच्चा केवल जानकारी के अभाव, भ्रांतियों या झिझक के कारण जीवनरक्षक टीकों से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.