अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण के बाद करीब 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए टीके के कुछ देर बाद बच्चों को चक्कर और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद बच्चों की हालत में सुधार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया के टीके लगा रही थी।

बच्चों की तबीयत बिगड़ना टीका लगने के कुछ ही समय बाद बच्चों में बेचैनी और बेहोशी के लक्षण दिखने लगे। स्कूल के अध्यापकों ने तुरंत ग्राम प्रधान और बच्चों के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान शिवकुमार शर्मा और प्रधान गिरीश कुमार रजातऊ स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्...