उरई, जनवरी 9 -- उरई। कदौरा में टीकाकरण में मासूम की मौत का आरोप लगाने के मामले में सीएमओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक और बीपीसीएम 3 दिन में जांच कर मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी। गुरुवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र हरचंदपुर में टीकाकरण के बाद एक सात माह की मासूम बच्ची की मौत जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने एएनएम व चिकित्सा स्टाफ पर गलत टीकाकरण का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को की थी। आरुषी 7 माह पुत्री अजय कुमार अपनी मां सुदामा के साथ स्वास्थ्य उपकेंद्र हरचंदपुर में टीकाकरण को आई थी। टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही की आरोप लगाए थे। मृतक बालिका के परिजनों ने कहा था कि एएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.