लखनऊ, अप्रैल 11 -- रहीमाबाद। शुक्रवार सवेरे हुई मासूम मोहम्मद उमर की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने मासूम की मौत की वजह जानने के लिए विसरा सुरक्षित करके जांच के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि गांव में उमर सहित कई बच्चों को टीका लगाया गया था। सभी बच्चों को बुखार आया था अब सबकी हालत ठीक हैं। 6 अप्रैल को गांव में ही एएनएम ने टीकाकरण किया था। 10 अप्रैल को सवेरे साढ़े छह बजे मासूम उमर की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...