टीकाकरण के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- फतेहपुर। थरियांव थाने के धनाजीपुर गांव में टीकाकरण के बाद छह माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। कुछ समय बाद भी उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सीएचओ पर टीकाकरण में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धनाजीपुर निवासी महेश पासवान के छह माह के बेटे दुर्गेश को 30 सितंबर को सीएचसी की सीएचओ गांव पहुंच कर टीकाकरण किया था। आरोप है कि टीकाकरण के बाद मासूम की तबियत बिगड़ गई। उसे बताया कि टीकाकरण के बाद बुखार आदि होना सामान्य बात है। परिवार बच्चे की सेहत सही होने का इंतजार कर रहा था लेकिन उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ और एक अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। महेश का आरोप है कि टीकाकरण में लापरवाही बरतने के कारण बच्चे की मौत हुई है। वहीं थानेदार एसबी सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.