पूर्णिया, जनवरी 23 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर थाना क्षेत्र में टीकाकरण के बाद दो वर्षीय नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कारीमंडल टोला वार्ड संख्या 14 निवासी ज्योतिष पासवान के दो वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने घटना की सूचना जानकीनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल, पूर्णिया भेज दिया गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के लिखित आवेदन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.