उरई, अप्रैल 21 -- उरई। संवाददाता शहर के प्राइवेट स्कूल में एएनएम द्वारा टीकाकरण के बाद तीन बच्चों की हालत अचानक बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद तीनों बच्चों को घर भेज दिया गया।स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को शहर के कोंच रोड स्थित स्कूल में बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा था। एएनएम बच्चों को टीडी का टीका लगा रही थी। टीका लगाने के बाद स्कूल के बच्चे अनन्या, आरुष और शुभि की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर एएनएम ने सीएमओ कार्यालय को तुरंत इसकी सूचना दी। इसके बाद एसीएमओ डॉक्टर एपी वर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरारखेड़ा के चिकित्साधिकारी डॉक्टर अभिलाष और सहायक शोध अधिकारी अंकिता मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- हिल्टन पब्लिक स्कूल में किया गया टीकाकरण ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.