टीकाकरण के दौरान एएनएम से मारपीट का आरोप
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- गोसाईगंज,सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में टीकाकरण के दौरान एएनएम से मारपीट करने और मोबाइल तोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। गोसाईगंज थानाक्षेत्र फतेहपुर संगत निवासी पूनम पत्नी मातादीन जयसिंहपुर सीएचसी के उघरपुर सब सेंटर पर एएनएम के पद पर कार्यरत है। एएनएम का कहना है कि तीन महीने पहले उपाध्यायपुर गांव में टीकाकरण के बाद सचिन के डेढ़ वर्षीय बेटे की तबियत खराब हो गई थी। जो कि बाद में दवा इलाज के बाद ठीक हो गया था। आरोप है कि शनिवार को उपाध्यायपुर गांव में टीकाकरण के दौरान,हिरन,सुनीता और विवेक मौके पर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। एएनएम का कहना है कि मारपीट के दौरान उसकी मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता ने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.