इटावा औरैया, मार्च 15 -- तीन दिन पहले लगे टीकाकरण के बाद तबीयत बिगड़ने से चार माह के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे को गलत टीका लगाए जाने का आरोप लगाया है। गांव चितभवन निवासी इरशाद का चार माह का इकलौता बेटा हुसैन 11 मार्च को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत गांव में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीका लगाया गया था। परिजनों के अनुसार टीका लगने के कुछ समय बाद ही बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। पहले उसे तेज बुखार आया और इसके बाद उसके शरीर पर नीले रंग के निशान पड़ने लगे। बच्चे के पिता इरशाद ने बताया कि टीका लगने के बाद से ही बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जब स्थिति ज्यादा खराब हो गई तो वह उसे लेकर बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की हालत गंभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.