टीकाकरण के आंकड़ों का सही अपडेट होना जरूरी
बरेली, मई 26 -- बच्चों-गर्भवतियों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्ट्रेंथनिंग इम्यूनाइजेशन डेटा-रीचिंग द अनरीच्ड विषय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। मंगलवार को फरीदपुर सीएचसी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों तथा विभिन्न ब्लॉकों से आए स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य टीकाकरण संबंधी डेटा की गुणवत्ता सुधारना, बच्चे- गर्भवती महिला तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता सही एवं समयबद्ध डेटा पर निर्भर करती है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने प्रतिरक्षण सेवाओं की मॉनिटरिंग, डेटा प्रबंधन एवं डिजिटल प्रणाली के उपयोग पर जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.