पीलीभीत, मई 19 -- पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से टीकाकरण समीक्षा एवं कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक समय से सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने की। बैठक में नियमित टीकाकरण की वर्तमान स्थिति, माइक्रोप्लान की समीक्षा, सत्र स्थलों की गुणवत्ता तथा जनजागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण से जोड़ने के निर्देश दिए।प्रभारी यह भी पढ़ें- बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें- डीसी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ...