टीकाकरण की प्रगति में सुधार के लिए अभियान चलाकर कार्य करने के निर्देश
मऊ, अगस्त 29 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने टीकाकरण की प्रगति में सुधार के लिए अभियान चलाकर कार्य करने और संस्थागत प्रसव में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान विकासखंड बड़रांव की प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को प्रगति में सुधार लाने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं फतेहपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.