भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में कैंसर से बचाव को लेकर किशोरियों को लगाए जा रहे टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए शनिवार को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रामरतन पहुंचे। उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंड अस्पतालों का निरीक्षण किया और वहां पर नियमित हो रहे एचपीवी वैक्सीनेशन की संख्या, टीके का भंडारण संबंधी दस्तावेजों को जांचा एवं परखा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी का मुख्य फोकस एचपीवी वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति को जानना था। जिस पर उन्होंने संतोष जाहिर किया और अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.