सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सिविल सर्जन श्री निवास प्रसाद ने कड़ी कार्रवाई की है। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय व वेतन भुगतान को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी (गार्डासिल) वैक्सीन दिया जाना था लेकिन कई संस्थानों द्वारा जारी आंकड़ों में उपलब्धि शून्य दर्शायी गयी है। ऐसे में लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों के मानदेय व वेतन भुगतान को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.