मुंगेर, फरवरी 28 -- टेटिया बंबर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) निःशुल्क टीकाकरण राउंड-6 का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं चिकित्सकों द्वारा प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. संजय कुमार (टीवीओ) ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 24 हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मो. परवेज सहित टीका कर्मी विशाल कुमार, सोकुमार, राजा कुमार, प्रिंस कुमार, सुनील कुमार, गौरभ कुमार, करमदेव, दयानंद, ललन कुमार और दिनकर मौजूद रहे। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अ...