टीकरी में नए बाइपास मार्ग का हुआ उद्घाटन
बागपत, मई 23 -- दाहा। टीकरी में गांगनौली रोड से सूजती रोड तक नए बाइपास मार्ग का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन किसान चरण सिंह ने रिबन काटकर किया। बताया गया कि यह रास्ता पिछले 20 वर्षों से कच्चा था। नए मार्ग के बनने से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही कस्बे के अंदर लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन उपेंद्र राठी, सुभाष राठी, रमेश राठी, सुखबीर सिंह, मास्टर रविन्द्र सिंह,बिट्टू,प्रदीप, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.