बागपत, मई 2 -- दाहा। टीकरी कस्बे के कक्षा नौ के छात्र आकाश प्रजापति ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के ट्रायल में सफलता हासिल की है। आकाश का चयन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोट्र्स हॉस्टल अमेठी के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच मोना कुमार ने बताया कि कृष्णपाल प्रजापति के पुत्र आकाश ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अब आकाश अमेठी के स्पोट्र्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ कबड्डी का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। शुक्रवार को कस्बे में पहुंचने पर आकाश का ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सरिता देवी और उपेंद्र राठी ने आकाश को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पालेराम प्रजापति, इंदरपाल प्रजापति, अमीचंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.