देहरादून, अप्रैल 25 -- मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित स्व. टीकम सिंह नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 13 बालिका एकल सेमीफाइनल में सलीना थापा को दिशा ध्यानी ने 31-26 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में तेजल ने दिया को 31-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 15 बालिका एकल सेमी फाइनल में श्रेया सिंह ने आकांक्षा को 31-22 से हराकर व अरणी शर्मा ने पावनी शर्मा को 31-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 18 बालिका एकल सेमीफाइनल में पावनी शर्मा ने श्रेया को 31-27 से हराकर अरणी शर्मा ने सोनाक्षी को 31-21 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 15 बालिका डबल सेमीफाइनल में दिया व वंशिका की जोडी ने श्रेया व अरनी की जोड़ी को 31-28 से व दक्षा व सलीमा की जोडी ने मनशा व सिद्विक्षा...