टीकमगढ़, जनवरी 31 -- मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के शिवनगर इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई। कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह घोष ने बताया कि दोनों बच्चों के शव टैंक से बरामद हुए हैं और इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मृतकों की पहचान सचेंद्र यादव के पुत्र आशीष (छह) और नरेंद्र (पांच) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौटने और खाना खाने के बाद दोनों बच्चे खेलने निकले थे लेकिन काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.