पिथौरागढ़, जून 11 -- पिथौरागढ़। 130 इनफ्रेन्ट्री बटालियन (टीए)पर्यावरण कुमाऊं में 3 अगस्त से 8 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन होगा। पर्यावरण कुमाऊं के कमान अधिकारी ने बताया कि सिपाही के सर्वाधिक 49 पदों पर भर्ती होगी। सेफ,धोबी,दर्जी,उपकरण मरम्मत,नाई,लोहार,लिपिक,बढई,सफाई वाले के लिए भी भर्ती होगी। पूरे साल में आठ माह सेवा के लिए कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने पर्यावरण बटालियन में भर्ती के लिए इच्छुक पूर्व सैनिकों व महिला कर्मियों को निर्धारित तिथि में सुबह 6बजे उपस्थित रहने को कहा। यह भी पढ़ें- टीए में 69 पदों पर होगी पूर्व सैनिकों की भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...