टीए-डीए बंद होने का शिक्षकों ने किया विरोध
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फपुर। स्नातक सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर का मूल्यांकन गुरुवार से शुरू हुआ। मूल्यांकन के पहले दिन कई संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने टीए-डीए बंद होने का विरोध किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मूल्यांकन को भी बाधित किया। हालांकि, कुछ देर के बाद मामला शांत हुआ। टीए-डीए बंद होने के विरोध में शिक्षकों ने पहले दिन कम ही मूल्यांकन किया। शिक्षकों का कहना था कि पहले हमलोगों को मूल्यांकन के लिए टीए-डीए मिलता था, लेकिन इस परीक्षा में विवि ने इसे बंद करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.