टीएस डीएवी स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ
घाटशिला, जून 20 -- बहरागोड़ा। ग्रीष्मावकाश के पश्चात बहरागोड़ा टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय पुनः खुलने के अवसर पर शिक्षकों द्वारा विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रार्थना गीत, प्रतिज्ञा, आज का विचार तथा शब्द प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नए उत्साह, अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवन मूल्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की चहल-पहल, उल्लास और नई ऊर्जा से सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मावकाश के बाद डीएवी विद्यालय में शुरू हुआ पठन-पाठन ग्रीष्मावकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.