घाटशिला, जून 21 -- बहरागोड़ा।टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बहरागोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग) पर आधारित कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों को समझा। कार्यक्रम के दौरान नियमित योग को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन की कुंजी बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।योग दिवस का यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा तथा सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना यह भी पढ़ें- मधुसूदन पब्लिक स्कूल मैं ...