टीएससीटी मंडल संयोजक ने शिक्षकों को योजनाएं बताईं
मिर्जापुर, मार्च 16 -- जमालपुर। टीचर सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के विंध्याचल मंडल संयोजक प्रियदर्शी पार्थसारथी रविवार को जमालपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात कर संगठन के उद्देश्य और कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने मंडल संयोजक का टीएससीटी पट्टिका और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रियदर्शी पार्थसारथी ने बताया कि टीएससीटी के माध्यम से दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा शिक्षक की बेटी की शादी में भी आर्थिक सहयोग दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक 516 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को करीब 227 करोड़ 40 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर नित्यानंद सिंह, संदीप मिश्रा, आलोक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.