टीएससीटी को मजबूत बनाने की बनाई रणनीति
बलिया, मार्च 23 -- बलिया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की जिला व ब्लाक इकाइयों ने रविवार की शाम नगर में कदम चौराहा टोल टैक्स के पास संत बैठा बाबा मंदिर सभागार में बैठक की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, सहयोग के मामले में प्रदेश के टॉप फाइव की सूची में शामिल होने और कन्यादान योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई। जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि सहयोग के मामले में जिला पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर है। यहां करीब साढ़े छह हजार सदस्य प्रतिमाह अपने मृतक साथियों के परिवारों को सहयोग कर रहे हैं। इस संख्या को और बढ़ाने की आवश्यकता है। जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान ने कुछ पदाधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कन्यादान योजना से अधिक से अधिक सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.