बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया, संवाददाता। बेरुआरबारी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नं. एक में बुधवार को स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह की पुण्य स्मृति में बच्चों की सुविधा के लिए इन्वर्टर उपलब्ध कराया गया। यह नेक कार्य टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के प्रेरणा से दिवंगत शिक्षक की पत्नी अनिता सिंह ने किया। टीएससीटी के कुछ दिनों पहले इन्हें 50 लाख रुपए की मदद की थी।बुधवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए मनीष कुमार सिंह ने विधिवत फीता काटने के बाद बटन दबाकर इन्वर्टर को ऑन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक मिलती है। इसी स्कूल पर शिक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह के नौकरी में रहते हुए दिवंगत होने पर उनकी याद में परिवार ने यह जो पुनीत कार्य किया है उससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.