टीएसपीसी सदस्य की जमानत याचिका खारिज
रांची, अगस्त 27 -- रांची। प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी से जुड़े मामले में आरोपी सोनू अंसारी उर्फ साजिद अंसारी को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त देबासीस मोहापात्रा की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सोनू अंसारी मैक्लुस्कीगंज थाना कांड संख्या 31/2025 में आरोपी है। वह आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं में छह जुलाई से न्यायिक हिरासत में है। केस रिकॉर्ड के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर देवाजी उर्फ आदिल अंसारी के सहयोगी ईंट भट्ठे से लेवी वसूलने आने वाला है। पुलिस ने कार्रवाई कर सलमान अंसारी को पकड़ा था, जबकि सोनू अंसारी और साहिल अंसारी मौके से भाग निकला था। अदालत ने कहा कि जांच में सोनू को प्रतिबंधित संगठन का सक्रिय सदस्य बताया गया है। पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और 21 अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.