रांची, मई 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रंगदारी नहीं देने पर कारोबारियों को हत्या की धमकी देने वाले टीएसपीसी के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा व पिठोरिया का सोनू उरांव शामिल है। इनके पास से देसी कट्टा, मैगजीन, मोबाइल, राउटर आदि सामग्री बरामद हुई है। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। जांच के बीच सूचना मिली कि इरबा गोलचक्कर के पास दो संदिग्ध लोग खड़े हैं। इस पर टीम वहां पहुंची तो दोनों भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। दोनों ओरमांझी, हजारीबाग, रामगढ़ व चतरा के व्यापारियों से धमकी देकर लेवी मांगना स्वीकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.