रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के हार्डकोर कैडर महेंद्र गंझू उर्फ पलटा को हाईकोर्ट ने राहत दी। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने पंकज बिरहोर और बीसा बिरहोर के डबल मर्डर मामले तथा संगठन के नाम पर लेवी वसूली केस में उसे जमानत दे दी है। कोर्ट ने शर्त रखी है कि आरोपी का एक पारिवारिक सदस्य जमानतदार बनेगा। जिस मामले में गंझू को राहत मिली है, वह चतरा जिले से संबंधित है। जिले के कुंडा थाना में पुलिस ने पंकज और बीसा हत्याकांड केस दर्ज किया था। इसमें महेंद्र को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.