रांची, जुलाई 10 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी की गतिविधियों को लेकर बुढ़मू और केरेडारी थाना के सीमांत क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। डीएसपी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा, सैट बल एवं पुलिस जवानों ने अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सूचना थी कि टीएसपीसी उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...