रांची, फरवरी 27 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके पास से तीन की-पैड मोबाइल, दो राउटर, स्क्रीन टच मोबाइल, टीएसपीसी का पर्चा जब्त किया है। एसएसपी रांची को सूचना मिली थी कि कई उग्रवादी घटनाओं में संलिप्त आदिल अंसारी उर्फ देवा लोहरदगा शहर में देखा गया है। इसके बाद एसपी (ग्रामीण) के निर्देश पर डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में खलारी थाना, मैकलुस्कीगंज थाना तथा सशस्त्र बल के जवानों की टीम गठित की गई। टीम ने लोहरदगा शहर स्थित ईदगाह मोहल्ला में किराए के मकान में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान आरोपी ने पहली मंजिल से कूदकर भागने का प्रयास किया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया ...