टीएसपीसी का उग्रवादी रोहन गंझू गिरफ्तार, देशी हथियार बरामद
लातेहार, सितम्बर 8 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय नक्सली रोहन गंझू को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक देशी मजल लोडिंग हथियार बरामद किया गया है। आरोपी पूर्व से बालूमाथ, चंदवा, बारियातू और टंडवा थाना क्षेत्रों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में नामजद था।
पुलिस का बयान इस संबंध में एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवा टोला, भगेया निवासी रोहन गंझू अपने घर आया हुआ है और उसके पास हथियार भी मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ के निर्देश पर बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.