टीएसडीपीएल में वेज रिवीजन पर गतिरोध, वार्ता टूटी
जमशेदपुर, मई 31 -- टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों के वेतन संशोधन (वेज रिवीजन) पर प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण वार्ता टूट गई। यूनियन प्रतिनिधि वार्ता के बीच से उठकर बाहर निकल गए। प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता लगातार तीसरे दिन दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई, जो करीब चार बजे तक चली। वार्ता के दौरान प्रबंधन 8000 रुपये से अधिक पैकेज देने से साफ इंकार करता रहा, जबकि यूनियन पिछले वेज रिवीजन समझौते में हुई 12300 रुपये से अधिक वृद्धि पर अड़ी रही। दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अडिग रहे, जिसके कारण वार्ता असफल हो गई।वार्ता यह भी पढ़ें- झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने सीसीएल से रखी मांग में प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ करण लखानी आदि और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव त्रिदेव सिंह, अमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.