टीएसडीपीएल: वेज रिवीजन में यूनियन 12300 रुपये से अधिक लाभ लेने पर अड़ी
जमशेदपुर, जून 5 -- टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) इम्प्लाइज यूनियन की कमेटी मीटिंग में सदस्यों ने एक स्वर से प्रस्ताव पारित किया है कि पिछले वेज रिवीजन समझौते में मिले 12300 रुपये से अधिक लाभ नहीं मिलने तक नया वेज रिवीजन समझौता नहीं करेंगे। बुधवार को वेज रिवीजन समेत अन्य मुद्दों पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कमेटी मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग दोपहर 12 बजे बारा प्लांट स्थित यूनियन कार्यालय में हुई, जो करीब दो घंटे तक चली। इसमें अध्यक्ष ने वेज रिवीजन समझौते में हो रही देरी पर चिंता जताई। महामंत्री त्रिदेव सिंह समेत अन्य सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि पिछले समझौते से कम लाभ पर किसी भी हालत में हस्ताक्षर नहीं होंगे। मीटिंग में ईएसएस नहीं लेने वाले और दूसरे प्लांट भेजे गए दो कर्मचारियों को जमशेदपुर वापस लाने का मुद्दा भी उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.