जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- टाटा स्टील फाउंडेशन प्रबंधन और टाटा स्टील फाउंडेशन यूनियन की बैठक सोमवार को ट्राइबल कल्चर सेंटर सोनारी में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने की। बैठक में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से सीओओ देबदूत मोहंती, सीएफओ संजीव पोद्दार और पीओ करण सिंह शामिल थे। इसका उद्देश्य झारखंड और ओडिशा में आदिवासी एवं हाशिए पर पड़े समुदायों के स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को तेज करना था। यूनियन की ओर से कर्मचारियों की सुविधाओं और कल्याण संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित के मुद्दों को गंभीरता से लिया। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, अध्यक्ष के सलाहकार विजय खां, ददन सिंह, उपाध्यक्ष आरसी टुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.