कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। उप्र वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन टीएसएच ग्राउंड में 28 व 29 मार्च को द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में चार टीमें जेके मैक्स इलेवन, रिमझिम इलेवन, गोल्डी इलेवन और जैक्सन कमिंस इलेवन खिताब के लिए भिड़ेंगी। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएम रोहतगी ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से चैलेंजर ट्रॉफी की सभी चारों टीमों का गठन किया गया है। चयन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल शर्मा ने किया। चारों टीमों में कई पूर्व रणजी खिलाड़ी खेल रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जैक्सन कमिंस और गोल्डी इलेवन के मध्य खेला जाएगा। संघ के सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.