टीएसआई से अभद्रता कर कार चढ़ाने का प्रयास
कानपुर, अप्रैल 25 -- चकेरी, संवाददाता। कैंट में नए गंगापुल के पास एक कार सवार ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। इससे जाम लगने लगने लगा। मौके पर तैनात टीएसआई ने कार हटाने को कहा तो आरोपित कार मालिक अभद्रता कर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने टीएसआई पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। लोगों के जमा होने पर कार मालिक कार छोड़कर भाग गया। कैंट पुलिस ने टीएसआई की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। यातायात पुलिस के टीएसआई रमेश कुमार सरोज के अनुसार 23 अप्रैल को उनकी ड्यूटी कैंट के रॉकेट तिराहे पर थी। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे नये गंगापुल पर यातायात ज्यादा होने के चलते वह वाहनों को निकलवा रहे थे। तभी शुक्लागंज की तरफ से आ रही एक कार पुल के समाप्त होते ही सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसके बाद कार मालिक सड़क किनारे पेशाब करने लगा। कार खड़ी होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.