आरा, मार्च 30 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल ने लिखित परीक्षा के जरीए नौ छात्र-छात्राओं का चयन किया है। चयनित नौ छात्र-छात्राओं की स्कूल फीस, पुस्तक और वाहन किराया निःशुल्क होगा। स्कूल के अध्यक्ष संतोष सिंह और प्रबंधक निदेशक मंतोष सिंह ने समारोह का आयोजन कर चयनित नौ मेधावी छात्रों सौम्या कुमारी, अनीश कुमार, अभिनव शर्मा, श्रेया कुमारी, ज्योति प्रकाश, सत्यम कुमार, शुभम राज, नजराना ताज और लक्की राज को नवरत्न की उपाधि दी। साथ ही सभी को वेलकम किट भी दिया। प्राचार्य अजय कुमार ने अभिभावकों का आभार जताया। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.