सासाराम, दिसम्बर 11 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अगरेड़ खुर्द व बलिहार सीआरसी अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेले में शिक्षण कौशल और कलाकारी की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। मेले में सहभागी शिक्षकों ने पाठ्य सामग्री को आकर्षक, सरल और रोचक बनाने के उद्देश्य से कई नवाचारपूर्ण टीएलएम मॉडल, चार्ट, खेल सामग्री तथा व्यवहारिक शिक्षण उपकरण प्रदर्शित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...