लखनऊ, अगस्त 20 -- परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों के लिए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) मेले और शिक्षा चौपाल आयोजित की जाएगी। सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र स्तर पर टीएलएम मेले आयोजित किए जाएंगे और न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल लगाई जाएगी।स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से टीएलएम मेले के आयोजन के लिए 25-25 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। वहीं शिक्षा चौपाल के लिए 10-10 हजार रुपये जारी किए गए हैं। शिक्षा चौपाल में निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों को निपुण बनाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी जाएगी। अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: चार पीटीएम आयोजन को दिए एक-एक हजार शिक्षा चौपाल में अभिभावकों से शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी के व्य...