बगहा, फरवरी 28 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय टीएलएम मेला को लेकर बेतिया बीआरसी में छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें नौ शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें उनके विषय के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जानकारी दी गई। राज्य स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन 11 और 12 मार्च को पटना में किया जा रहा है। इसे लेकर जिला स्तर पर तैयारी की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेतिया बीआरसी के लेखपाल रूपक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार झा, राजीव कुमार पाठक, संभाग प्रभारी शेखर कुमार सिन्हा और जितेंद्र सिन्हा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.