किशनगंज, फरवरी 9 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता शिक्षा विभाग के आदेश पर सोमवार को प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र दहीभात जागीर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेला में संकुलाधीन विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा बनाये गए शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का स्टाल लगाकर उसके संबंध में मेला में आये बच्चों को जानकारी दी गई। संकुल संसाधन केंद्र दहीभात जागीर में टीएलएम मेला के दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए अलग अलग विषयों से संबंधित प्रदर्शनी व टीएलएम सामग्रियों को लेकर जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद संकुल समन्वयक दयानंद रजक ने कहा कि बच्चों को किताबों में लिखी सैद्धांतिक बातों को समझाने का सबसे आसान तरीका है कि, हम उन्हें उन बातों और सिद्धांतों के साथ सिधा जुड़ने का मौका दें और यह तब संभव है जब बच्चे किताबी चीजों को करके सीखें। यही का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.