धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गोविंदपुर में बुधवार को तीन दिवसीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) कार्यशाला सह प्रदर्शनी का समापन हुआ। एग्यारकुंड की टीम विजेता बनी। बलियापुर द्वितीय स्थान व तोपचांची की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीईओ अभिषेक झा ने टीएलएम देखने के बाद शिक्षकों को उसके महत्व से परिचित कराया। शिक्षकों को विद्यालयों में एफएलएन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, बच्चों की अधिगम क्षमता में वृद्धि करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों की अधिगम स्तर में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी। टीएलएम प्रदर्शनी में प्रखंड के 10-10 शिक्षकों को अवलोकन के लिए बुलाया गया। निर्णायक मंडल में राजकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.