सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिले में समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने व गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक अहम पहल की गई है। इसके तहत गृह आधारित शिक्षा कार्यक्रम को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिससे अति गंभीर दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनके घर पर ही शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड से 10-10 दिव्यांग बच्चों का चयन किया गया है। पूरे जिले में कुल 220 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। बुधवार को डुमरा प्रखंड के पकड़ी स्थित डे-केयर सेंटर, राजकीय बुनियादी विद्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में इस कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ के निर्देश पर आयोजित बैठक में जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक आलोक रंजन ने कार्य प्रगति की समीक्षा की।इस अवसर पर भारत सरकार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.